Shashi Tharoor Attack: केरल में चुनाव प्रचार के दौरान एक चौंकाने वाली घटना आई है। Shashi Tharoor के काफिले पर हमला कर दिया गया है। दरअसल यह घटना उस समय हुई है,जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद हमलावरों ने उनके सुरक्षाकर्मी के साथ हाथापाई की, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, शशि थरूर पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी की तलाश जारी है।
कैसे हुआ हमला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे केरल के मलप्पुरम जिले के वंडूर क्षेत्र में तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे पुल पर हुई है। उस समय Shashi Tharoor कांग्रेस नेता A. P. Anil Kumar के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं पुल पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान थरूर के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी ने सामने चल रहे वाहन को थोड़ा तेज चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट
बताया जा रहा है कि दो वाहनों में सवार कुछ लोगों ने काफिले को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर के साथ बहस शुरू कर दी। वहीं, देखते ही देखते यह बहस हिंसा में बदल गई और आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आ गई।
मोटरसाइकिल सवारों ने किया पीछा
जानकारी के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने काफिले का पीछा किया।जिसके बाद उन्होंने काफिले को रोककर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मी पर भी हमला कर दिया।
इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
बता दें कि घटना के बाद वंडूर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। जिसमें सुरक्षाकर्मी रतीश के. पी. की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान उमर के रूप में की है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। जिसमें पुलिस का कहना है कि कुल पांच लोगों की पहचान की गई है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या है हमले की वजह?
दरअसल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि सड़क पर हुए विवाद का नतीजा हो सकता है। अब ऐसे में सड़क संकरी थी और ट्रैफिक जाम के कारण काफिले को आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही थी। सुरक्षाकर्मी द्वारा रास्ता देने के लिए कहने पर ही विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसा में बदल गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

शशि थरूर ने क्या कहा?
घटना के बाद Shashi Tharoor ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। “मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इस घटना के बाद चिंता जताई। मेरे सुरक्षाकर्मी पर हमला हुआ, लेकिन वह अब सुरक्षित हैं। मुझे कोई चोट नहीं आई है।” जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद उनका चुनाव अभियान जारी रहेगा और वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहेंगे।
चुनाव से पहले बढ़ी चिंता
दरअसल यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब केरल में चुनाव होने वाले हैं। अब ऐसे में राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं।
किसके बीच है मुकाबला?
केरल की राजनीति में मुख्य मुकाबला दो गठबंधनों के बीच माना जा रहा है।
- LDF (वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा) – नेतृत्व: Pinarayi Vijayan
- UDF (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) – कांग्रेस के नेतृत्व में इसके अलावा Bharatiya Janata Party के नेतृत्व वाला NDA भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाद चुनावी रैलियों और नेताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिसमें एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को दिखाती हैं, बल्कि माहौल को भी प्रभावित कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का कहर, अगले 48 घंटे बारिश और ओलों की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट



