Simple One Gen 2: देश के पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू–व्हीलर कंपनी सिंपल एनर्जी ने नए साल की शुरुआत में ही बड़ा धमका कर दिया है। कंपनी ने अपने खास इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One का Gen 2 वर्जन लॉन्च कर दिया है।
दरअसल, कंपनी का कहना है कि इसका फ्लैगशिप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इसके साथ ही कंपनी स्कूटर पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जो कि यह ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है।
जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार Simple One Gen 2 को पहले के मुताबिक Gen 1.5 मॉडल से भी ज्यादा अच्छा बनाया गया है। इसमें डिजाइन, बैटरी, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में कई अहम सुधार किए गए हैं। साथ ही, इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की इंट्रोडक्ट्री कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है। जिसमें ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी।
डिजाइन और हार्डवेयर में बदलाव (Design and Hardware Upgrades)
कंपनी के अनुसार, Simple One Gen 2 का शानदार डिजाइन अब ज्यादा स्लीक और स्ट्रीमलाइन में है। साथ ही, स्कूटर के स्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है, जिससे राइड क्वालिटी और कंट्रोल बेहतर होता है। बैटरी के चारों ओर क्रैश जोन को मजबूत बनाया गया है, जिससे सेफ्टी बढ़ती है। नए टायर और री-ट्यून सस्पेंशन से हाई स्पीड पर स्थिरता बेहतर मिलती है। वहीं, सीट की ऊंचाई 16 मिमी कम की गई है, जिससे राइडर को ज्यादा आराम मिलेगा है।
बैटरी और परफॉर्मेंस (Battery and Performance)
बता दें कि, Simple One Gen 2 के टॉप वेरिएंट में 5kWh बैटरी दी गई है, जो पहले से हल्की और ज्यादा एफिशिएंट है। साथ ही, यह स्कूटर 265 किमी की IDC रेंज देता है। इसके अलावा 4.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट भी है, जो 236 किमी की रेंज देता है। स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 2.55 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है।

Simple OneS और Ultra वेरिएंट (Simple OneS and Ultra Variants)
दरअसल, Simple OneS बेस वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी दी गई है, जो 190 किमी की रेंज देती है। वहीं, कंपनी ने Simple One Ultra भी पेश किया है, जिसमें 6.5kWh बैटरी और 400 किमी की रेंज का दावा किया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
स्मार्ट फीचर्स और वारंटी (Smart Features and Warranty)
Gen 2 में नया SimpleOS दिया गया है, जिसमें EcoX और SonicX जैसे नए राइडिंग मोड मिलते हैं। स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। जिसमें सबसे खास बात यह है कि कंपनी सभी Gen 2 स्कूटर पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों का भरोसा और मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें: Government Schemes: सुकन्या समृद्धि, PPF और FD पर खुशखबरी, योजनाओं की ब्याज दरों पर सरकार का बड़ा फैसला



