अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है। टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के रोल में फैंस का दिल लूटने के लिए तैयार हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ में जस्सी यानी अजय देवगन पंजाब में तो सर्वाइव कर लिए, पर क्या स्कॉटलैंड में भी टिक पाएंगे?
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
‘सन ऑफ सरदार 2’ के टीजर में कॉमेडी से लेकर एक्शन की शानदार झलक दिखाई गई है। टीजर में दिखाया गया है कि जस्सी यानी अजय देवगन एक विदेशी शादी के चक्कर में फंस जाते हैं और वहीं से सारी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। टीजर में एक्टर मुकुल देव की झलक भी दिखी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। उन्हें देख फैंस भावुक हो गए।
‘सन ऑफ सरदार 2’ के पंच ने जमकर हंसाया
टीजर में एक डायलॉग है ’13 साल पहले ले गई।’ और इस पंच पर यूजर्स हँस हँस के लोट पोट हो गए। अजय देवगन का डायलॉग ‘पाजी कदी हंस भी लिया करो’ भी पसंद आया है। ‘सन ऑफ सरदार’ में जस्सी (अजय देवगन) पंजाब में धमाल मचाता नजर आया था, पर अब उसका जलवा स्कॉटलैंड में दिखेगा।
‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म 25 जुलाई को होगी रिलीज
अजय देवगन ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही बताया कि फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है। ‘सन ऑफ सरदार 2′ साल 2012 में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। अब 13 साल बाद अजय फिर से इस एक्शन-कॉमेडी के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म’सन ऑफ सरदार’ जैसी हिट रह पाती है या नहीं।
[/expander_maker]



