इंदौर मर्डर केस का सनसनी खेज खुलासा
राजा रघुवंशी मर्डर केस में आज जो खुलासा हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति की हत्या की पूरी साजिश रची और वारदात के बाद फरार हो गई। उसने यह खौफनाक कदम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए उठाया।
कौन है राज कुशवाहा?
राज कुशवाहा, सोनम से उम्र में 5 साल छोटा है। सोनम के परिवार की प्लाईवुड की दुकान पर वह काम करता था। दुकान में आना-जाना लगा रहता था और इसी दौरान सोनम और राज की मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी के बाद रची खौफनाक साजिश
सोनम के घरवालों ने उसकी शादी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी से कर दी। 11 मई 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। लेकिन सोनम अब भी राज कुशवाहा के प्यार में पागल थी। शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा और सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।
हनीमून पर पति की हत्या
सोनम ने प्लान के मुताबिक राजा को हनीमून के बहाने मेघालय ले गई। शिलॉन्ग में राज कुशवाहा के 3 दोस्त पहले से मौजूद थे। गाइड ने भी बताया कि सोनम और राजा अकेले नहीं थे। फिर चारों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंक दिया।