अमेरिका में जन्म, लेकिन भारतीय संस्कार
श्रीलीला का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन वो तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखती हैं और भारतीय पहनावे से उन्हें खास लगाव है। यही वजह है कि वो अक्सर साड़ियों और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आती हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इस बार पहनी मोतियों और मिरर वर्क वाली साड़ी

इस बार श्रीलीला ने जो साड़ी पहनी, वो मोतियों और मिरर वर्क से सजी थी। गोल्डन कलर की इस साड़ी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। उनकी ये साड़ी Vvani by Vani Vats ब्रांड की थी, जो काफी महंगी भी है।
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला स्टाइलिश ब्लाउज

सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि उनका ब्लाउज भी बेहद खूबसूरत था। स्वीटहार्ट नेकलाइन और मिरर वर्क वाले गोल्डन ब्लाउज ने लुक को और स्टाइलिश बना दिया।
जूलरी ने लुक को बनाया और भी खास
श्रीलीला ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पिंक स्टोन वाले लेयर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और इंट्रीकेट कंगन पहने। ये जूलरी उनके देसी लुक को परफेक्ट टच दे रही थी।
इतनी है इस साड़ी की कीमत

जिस साड़ी को पहनकर श्रीलीला ने ब्यूटी का जलवा बिखेरा, उसकी कीमत भी किसी शाही आउटफिट से कम नहीं। अजा फैशन की वेबसाइट पर इसकी कीमत ₹1,24,230 है, जबकि फैबलिकियस पर ये ₹92,200 में मिल रही है।
शादी और फंक्शन के लिए बेस्ट है ये साड़ी
अगर आपके घर में भी कोई शादी या खास फंक्शन है, तो आप भी श्रीलीला जैसी साड़ी पहनकर छा सकती हैं। इसे ट्रेडिशनल स्टाइल में या मॉडर्न अंदाज में दोनों तरह से कैरी किया जा सकता है।
देसी लुक में भी लगती हैं स्टाइलिश

श्रीलीला का खास अंदाज ये है कि वो साड़ी या सूट में भी इतनी खूबसूरत लगती हैं कि फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं। श्रीलीला के देसी और सादगी भरे लुक की वजह से ही उन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं।
[/expander_maker]



