IndiGo Crisis News: भारत में पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की कई फलाइट्स रद्द की जा रही है। इसी संकट के बीच, स्पाइसजेट ने एक बड़ा फैसला लिया और यात्रियों को राहत देने का काम किया है। एयरलाइन ने एयरपोर्ट पर प्रमुख रूटों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
एयरलाइन का यह फैसला भारतीय विमानन क्षेत्र में पर्याप्त उड़ानें सुनिश्चित करना और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया गया है।
हर दिन 100 से भी ज्यादा फ्लाइट्स शुरू
स्पाइसजेट के अनुसार, नियामक अनुमोदन की मंजूरी के बाद से हर दिन शीतकालीन शेड्यूल में 100 से भी ज्यादा फ्लाइट्स शुरू की जाएगी। पिछले दो महीनों में एयरलाइन ने 17 नए विमानों को अपने सक्रिय ऑपरेशन में शामिल किया है। इन सभी विमानों को डैम्प-लीज के माध्यम से लिया गया है और कुछ एयरलाइन के खुद के विमानों को सेवा में वापस लाया है, ताकि स्पाइसजेट को अधिक भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त क्षमता देने में मदद मिलेगी।
स्पाइसजेट की पकड़ होगी मजबूत
एयरलाइन ने कहा कि सर्दियों में उड़ानों की मांग सामान्य से अधिक होती है। इसलिए ऐसे समय में अतिरिक्त फ्लाइट्स जोड़ने से यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी। साथ ही, भारतीय विमानन बाजार में संतुलित बना रहेगा और यात्रियों की परेशानी भी कम होगी।
स्पाइसजेट का यह बेहतरीन कदम अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बढ़िया प्रयास माना जा रहा है।

आज भी रद्द हुई कई उड़ानें
वहीं, आज भी चेन्नई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आज बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं।
- चेन्नई एयरपोर्ट पर कुल 70 फ्लाइट्स रद्द की गईं।
- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 61 फ्लाइट्स रद्द हुईं।
- रद्द फ्लाइट्स की वजह से आज भी कई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्पाइसजेट की सेवा से सुधार
स्पाइसजेट की यह योजना भारतीय विमानन क्षेत्र में आई परेशानी और यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही फ्लाइट्स की सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ऐसे में एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वह उड़ान संबंधी अपडेट के लिए समय-समय पर एयरलाइन की वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: Delhi bomb blast news : एनआईए की बड़ी कार्रवाई, साजिश के 8वां मुख्य आरोपी डॉ. बिलाल नसीर गिरफ्तार
[/expander_maker]



