Squid Game Season 3 Released: साउथ कोरियन डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा ‘स्क्विड गेम’ के पहले दो सीजन सुपर-डुपर हिट रहे थे। अब इसका तीसरा और फाइनल सीजन भी फाइनली आज रिलीज हो गया है। इस सीरीज़ ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखा है, और अब फाइनल सीजन में फैंस ये जानने को बेसब्र हैं कि कहानी आखिर अपने अंजाम तक कैसे पहुंचेगी। चलिए जानते हैं कि इसे कहां देखा जा सकता है और इस बार कहानी में क्या खास है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
‘Squid Game 3’ को कहां देखें?
‘स्क्विड गेम सीजन 3’ भारत में 27 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में दर्शक इस थ्रिलिंग फाइनल सीजन को एक ही बार में बिंज वॉच कर सकते हैं और कहानी का अंत जान सकते हैं।
क्या है ‘स्क्विड गेम 3’ की कहानी?
‘स्क्विड गेम’ की कहानी 456 ऐसे लोगों पर आधारित है, जो कर्ज में डूबे हुए हैं। वे करोड़ों रुपये जीतने की उम्मीद में एक खतरनाक गेम का हिस्सा बनते हैं, लेकिन इस गेम में जीतने वाले को इनाम और हारने वाले को मौत मिलती है।
तीसरे और फाइनल सीज़न की शुरुआत, दूसरे सीजन की दिल दहला देने वाली घटनाओं के तुरंत बाद से होती है। इस बार दिखाया जाएगा कि खिलाड़ी नंबर 456 उर्फ सेओंग गि-हुन क्या इस जानलेवा खेल को खत्म कर पाएगा या नहीं। इस बार खेल और भी खतरनाक हो गए हैं, नए खिलाड़ी मैदान में हैं और नियम पहले से कहीं ज्यादा क्रूर हो चुके हैं।
फैंस ये भी जानने को बेताब हैं कि क्या गि-हुन फ्रंटमैन के खूनी खेल का सच सबके सामने ला पाएगा, या एक बार फिर ये खेल और भी ज्यादा मौत और रहस्यों में उलझ जाएगा?
[/expander_maker]



