Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद से आई बड़ी खबर। दरअसल, फरीदाबाद में चल रहे प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि, मेले में लगा एक झूला अचानक टूट गया, जिससे वहां लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूरजकुंड मेले में अचानक टूटा झूल
जानकारी के मुताबिक, झूला सामान्य तरीके से चल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसका एक हिस्सा टूट गया। जिससे झूला टूटते ही लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद परिवारों में डर का माहौल बन गया और बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश की गई। साथ ही, हादसे के समय झूले के आसपास काफी भीड़ थी, जिसके कारण कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
झूला टुटना से कई लोग घायल
दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही, प्रशासन का कहना है कि कुल छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे की खबर मिलते ही जिला उपायुक्त, पर्यटन विभाग के अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर घेर लिया गया ताकि किसी तरह की दूसरी दुर्घटना न हो और राहत कार्य में कोई बाधा न आए। साथ ही, मेले में लगे अन्य झूलों और उपकरणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
हादसे के कारण लोगों में डर और नाराजगी दोनों नजर आई
यह घटना मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले भी सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में तेज हवा के कारण एक गेट गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ रही है। कई परिवार हादसे के बाद तुरंत मेला छोड़कर जाते दिखाई दिए।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
बताया जा रहा है कि पूरे मामले की गहराई जांच कराई जाएगी। झूला संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और यह देखा जाएगा कि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हुआ था या नहीं। यदि किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जिस जगह हादसा हुआ है उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठे
सूरजकुंड मेला देश-विदेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की दुर्घटना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को झूलों और अस्थायी संरचनाओं की नियमित जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने मेले में आने वाले लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों का पूरा इलाज कराया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का मलेशिया दौरा, 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे नृत्य प्रदर्शन, यहां जानें पूरी खबर



