MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी की रौनक और रिश्तेदारों की चहल-पहल के बीच एक शातिर चोर ने लाखों की चोरी को अंजाम देकर सबको हैरान कर दिया. मामला मऊगंज के शगुन पैलेस का है, जहां योगेंद्र चतुर्वेदी के परिवार में शादी समारोह के दौरान चोरी की यह सनसनीखेज घटना हुई.
परिवार के लोगों ने शादी समारोह की भागदौड़ के बीच ऊपरी मंजिल के एक कमरे में एक सूटकेस में 1 लाख रुपये नकद और 2 तोले सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित रखा था. नीचे स्वागत सत्कार में व्यस्त परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि एक अजनबी मेहमान की शक्ल में वारदात को अंजाम देने वाला शख्स धीरे से उनके कमरों की ओर बढ़ रहा है.
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
पीड़ित के अनुसार, CCTV फुटेज में आरोपी प्रांशु शुक्ला स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जो आग मेहमानों की तरह समारोह में घुल-मिलकर आया और फिर चुपचाप ऊपर जाकर कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है, मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
[/expander_maker]



