TikTok Update: भारत ने साल 2020 में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीनी वीडियो प्लेटफ़ॉर्म TikTok पर को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने इसे 5 साल बाद दोबारा शुरू कर दिया है। हालांकि, ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर नहीं है। साथ ही, चीन की शॉपिंग वेबसाइट AliExpress भी भारत में अनब्लॉक कर दिया है।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूज़र्स TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, लेकिन यह ऐप अभी फिलहाल यह प्लेस्टोर पर अभी डाउनलोड करने का विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने भारत में ऐप की वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया है।
वहीं, सरकारी सूत्रों का कहना है कि मीडिया में आ रही खबरों के विपरीत TikTok और संबंधित वेबसाइट पर फिलाहाल के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टिकटॉक पर 2020 पर लगाया था बैन
भारत सरकार ने टिकटॉक पर जून 2020 में बैन लगाया दिया था। क्योंकि उस दौरान भारत-चीन संबंधों में तनाव चरम बना हुआ था। दरअसल, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को ध्यान में रखते हुए करीब 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।
इस सूची में TikTok के साथ Shareit, UC Browser, UC News, Kwai, Vigo Video, Baidu Map, Clash of Kings और DU Battery Saver जैसे बड़े एप शामिल थे। इन ऐप यह प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A और संबंधित नियमों के तहत लगाया गया था।

यूज़र्स अभी नहीं कर सकते डाउनलोड
सरकारी सूत्रों का कहना है कि वेबसाइट को दोबारा शुरू करने का मतलब है ये नहीं कि यूजर्स इसका इस्तेमाल फिर से पहले की तरह कर सके।
ज़र्स अभी भी गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से TikTok डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यह लगता है कि फिलहाल भारत ने ऐप की वापसी पर कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बिहार दौरा के दौरान जनता को किया संबोधित, विधानसभा चुनाव 2025 का भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा



