Train Fare Hike News: रेलवे विभाग के द्वारा आज से एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह बड़ा कदम ट्रेन यात्रियों के लिए सबसे अहम है। दरअसल, शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2025 के दिन से भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी कर दी है। देखा जाए तो बीते 6 महीनों में यह दूसरी बार है, जब रेलवे ने अपना किराया बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर होगा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
रेल रूट पर नया किराया लागू
रेलवे विभाग के द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, शुक्रवार के दिन से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के AC और नॉन-AC दोनों कोच का भी किराया बढ़ा जाएगा। दिल्ली–मुंबई, दिल्ली–हावड़ा जैसे व्यस्त रेल रूट पर भी नया किराया लागू किया जाएगा। रेलवे को इस बढ़ोतरी से करीब 600 करोड़ रुपये से भी कहीं अधिक राजस्व मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कितना बढ़ेगा ट्रेन का किराया?
साधारण (Non-AC) ट्रेनों में बदलाव कितना किया गया है। यहां जानें हर एक डिटेल-
सेकंड क्लास का किराया :
- 215 किमी तक के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं
- 216–750 किमी के लिए 5 रुपये
- 751–1250 किमी के लिए 10 रुपये
- 1251–1750 किमी के लिए 15 रुपये
- 1751–2250 किमी के लिए 20 रुपये
- स्लीपर क्लास के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
- फर्स्ट क्लास (साधारण) के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
मेल/एक्सप्रेस (Non-AC) ट्रेनों में
सेकंड क्लास, स्लीपर और फर्स्ट क्लास: 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
AC कोच में हुआ किराया बढ़ोतरी
- AC चेयर कार के लिए 2 पैसे प्रति किमी
- AC 3 टियर / 3E के लिए 2 पैसे प्रति किमी
- AC 2 टियर के लिए 2 पैसे प्रति किमी
- AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किमी
किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया?
रेलवे का यह नया किराया (New Railway Fare) राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों पर लागू किया जाएगा।
रेलवे से जुड़ी जरूरी बातें
- उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट के किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- सभी तरह के सीजन टिकट पहले जैसे ही रहेंगे।
- रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं।
- GST पहले की तरह लागू रहेगा और किराए का राउंड ऑफ नियम भी वही रहेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिली राहत, जानें इसके पीछे की वजह
[/expander_maker]



