लेकिन अब इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद सफाई दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
26 जून 2025 को दोपहर 2:15 बजे नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि,
“कुछ मीडिया हाउसेस द्वारा दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। टू-व्हीलर्स पर टोल टैक्स की छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने इस तरह की खबरें फैलाना गलत है और मैं इसकी निंदा करता हूं।”
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस ट्वीट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राहत की सांस ली। कई लोगों ने गडकरी को धन्यवाद कहा, तो कुछ ने मीडिया पर बिना फैक्ट चेक के ऐसी खबरें चलाने के लिए नाराजगी जताई।
महज आधे घंटे में इस ट्वीट को 11 हजार से ज्यादा बार देखा गया।
अभी भी टू-व्हीलर्स को टोल टैक्स से छूट
भारत में नेशनल हाईवे पर स्कूटर और बाइक सवार लोगों को अभी भी टोल टैक्स से पूरी तरह छूट है और यह आगे भी जारी रहेगी।
कोई भी टू-व्हीलर वाहन मालिक बिना किसी टोल टैक्स के हाईवे पर यात्रा कर सकता है।
[/expander_maker]



