Pankaj Dwivedi Demoted: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत पंकज द्विवेदी को डिमोट कर दिया गया है। सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उन्हें यूनियन बैंक के कार्यकारी निदेशक के पद से हटाकर उनके पुराने ओहदे पंजाब और सिंध नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त कर दिया है। सार्वजनिक बैंकिंग सेक्टर के क्षेत्र में इस फैसले से बड़ी हलचल मच गई है। आपको बता दें कि पंकज द्विवेदी पर पर यौन शोषण का आरोप है और दिल्ली हाई कोर्ट में उनका केस चल रहा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
Pankaj Dwivedi पर सरकार ने लिया सख्त एक्शन
पंकज द्विवेदी का डिमोशन पीएसयू (PSU) सेक्टर में एक बड़ी खबर है, क्योंकि सरकार के द्वारा प्रमोट किए जाने के बाद वापस डिमोट किया जाना आम बात नहीं है और ऐसा पहली बार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक द्विवेदी पर एक महिला ने पद का दुरुपयोग और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस केस की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही है। यह फैसला वित्त मंत्रालय के निर्देश पर हुआ है और सरकारी गैजेट में इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
कौन हैं पंकज द्विवेदी और उनसे जुड़ा मामला ?
पंकज द्विवेदी को मार्च 2024 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि, एक साल से भी कम समय के अंदर उन्हें पद से हटा दिया गया है। डिमोशन को लेकर अब तक वित्त मंत्रालय या फिर बैंक प्रबंधन की ओर से अब तक कोई भी सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे उनके केस की वजह से यह सख्त फैसला लिया गया है। इसके अलावा, उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी कुछ मतभेद थे। डिमोशन के बाद द्विवेदी की शक्तियां सीमित हो जाएंगी और उनके पास बोर्ड स्तर के सदस्य के तौर पर मिलने वाले अधिकार नहीं होंगे।
पंकज द्विवेदी पर की गई कार्रवाई सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के आचरण और साफ छवि के प्रति सरकार की सख्ती को दर्शाता है। अब सार्वजनिक बैंकों और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही और छवि को लेकर मंत्रालय की गंभीरता को इस एक्शन के जरिए समझा जा सकता है।
[/expander_maker]



