UP BJP New President: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा सामने आ गया है। भाजपा पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की कमान सौंपने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी रही।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी रहे उपस्थित
बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना पहले से ही तय माना जा रहा था। दरअसल, उनके अलावा किसी अन्य नेता ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके चलते उनका निर्विरोध चुनाव तय हुआ।
बता दें कि नामांकन के समय खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और संगठन चुनाव प्रभारी महेंद्र पांडे भी उपस्थित रहे।

भाजपा अब वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी
यूपी का प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बनाए जाने के पीछे भाजपा की स्पष्ट राजनीतिक रणनीति है। यह कुर्मी बिरादरी से आते हैं, जो यूपी की राजनीति में प्रभावशाली मानी जाती है। उनसे पहले भी स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार और ओम प्रकाश सिंह जैसे कुर्मी नेता इस पद को संभाल चुके हैं।
खबरों के मुताबिक, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से कुर्मी समाज के 11 सांसद चुने गए थे, जिनमें समाजवादी पार्टी के सात और भाजपा के 3 सांसद शामिल थे। ऐसे में भाजपा अब कुर्मी वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश लगा है।
कौन हैं पंकज चौधरी?
- ओबीसी वर्ग से आने वाले पंकज चौधरी महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं।
- राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद पद से की थी और बाद में गोरखपुर में डिप्टी मेयर भी रहे।
- पंकज चौधरी पहली बार साल 1991 में लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में उन्होंने जीत दर्ज की।
- पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं में से एक है।
- वह केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत को क्रिटिकल मिनरल्स पहल से रखा बाहर, QUAD की एकजुटता पर उठे कई सवाल
[/expander_maker]



