UP BJP President: यूपी BJP में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 8 दिसंबर तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
चुनाव प्रक्रिया शुरू
दरअसल, दिल्ली में BJP के नेताओं की अहम बैठक होगी। बता दें कि, इस बैठक में यूपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है और चुनाव की तारीख भी तय हो सकती है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ आएंगे और चुनाव प्रक्रिया शुरू हो की जाएगी।
दलित नेता को प्रदेश अध्यक्ष
दरअसल, खास बात यह है कि इस बार BJP यूपी में पहली बार दलित नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। बता दें कि इस बार महिला अध्यक्ष बनाने की भी चर्चा हो रही है। इसके तहत, पिछड़ी जाति से भी अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है क्योंकि विपक्ष PDA का नारा जोर-शोर से लगा रहा है।

नए अध्यक्ष
वर्तमान के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं, लोकसभा चुनाव खत्म होते ही। नए अध्यक्ष के नाम की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है।
2027 विधानसभा चुनाव
नया प्रदेश अध्यक्ष चुनते ही योगी मंत्रिमंडल में भी बदलाव होगा। जिसमें कुछ नए चेहरे भी मंत्री बनाए जाएंगे। जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में भेजकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि, भूपेंद्र सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है।
ये भी पढ़ें: Most Polluted City: गाजियाबाद देश का नंबर-1 प्रदूषित शहर, शिलॉन्ग सबसे स्वच्छ, जानें नोएडा-दिल्ली की स्थिति
[/expander_maker]



