UP Expressway New Speed Limit: पिछले कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के चलते हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और धुंध को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की स्पीड को कम करने के निर्देश दिए है। यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने सभी एक्सप्रेसवे के लिए नई स्पीड लिमिट जारी कर दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें की यूपी की यह विशेष व्यवस्था 19 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
क्यों लिया यह फैसला?
UPEIDA के मुताबिक, सर्दियों के दिनों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा सबसे बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों की जान सुरक्षित और संपत्ति को हानि न पहुंचे।
जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, अगर प्रदेश के किसी एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो जाती है, तो सुरक्षा टीम वाहनों को नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप या वे-साइड अमेनिटी पर रोक सकती है। इसके बाद वाहनों को काफिले (कॉन्वॉय) के तौर पर ही आगे भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। पूरी व्यवस्था तय SOP के अनुसार लागू की जाएगी।

गाड़ियों के लिए नई स्पीड लिमिट
- नई गाइडलाइन के अनुसार, कारों और छोटी गाड़ियों (एम-1 कैटेगरी) के लिए अधिकतम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं, रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक यह सीमा घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।
- बस और ज्यादा सवारी वाली गाड़ियां की अधिकतम स्पीड दिन में अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
- ट्रक, भारी वाहन, ट्रेलर और अन्य हेवी कमर्शियल वाहनों के लिए भी नई स्पीड लिमिट दिन के समय इनकी अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होगी।
UPEIDA का कहना है कि अगर कोई भी नई स्पीड लिमिट का उल्लंघन करता है, तो ऐसे में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए ओवरस्पीडिंग का चालान किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
ये भी पढ़ें: SHANTI Bill संसद में हुआ पास, न्यूक्लियर एनर्जी को नई ताकत, AERB को मिला कानूनी दर्जा
[/expander_maker]



