सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में
दो दिन पहले शाहजहांपुर जिले में इन दोनों युवकों की खालिस्तान जिंदाबाद लिखी टी-शर्ट पहने फोटो वायरल हो गई थी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
फोटो देखकर लखीमपुर खीरी पुलिस अलर्ट हो गई और पता लगाकर दोनों को पकड़ लिया।
कहां से आए थे टी-शर्ट ? एसपी ने बताया
पकड़े गए युवकों के नाम रविंद्र कुमार और जीवन प्रकाश बताए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं और वहीं से ये टी-शर्ट लेकर आए थे। युवकों का कहना है कि पंजाब में सड़क किनारे ऐसी टी-शर्ट आसानी से बिकती हैं।
हर एंगल से चल रही जांच
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवकों से हर एंगल से पूछताछ की जा रही है। अगर किसी तरह की साजिश या संगठन से जुड़ाव की बात सामने आई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं जिले में और तो कोई युवक इस तरह की गतिविधि में शामिल तो नहीं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
[/expander_maker]



