UP Police Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर, 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे थे। इस साल की यह पहली सरकारी भर्ती है और साथ ही इसमें कुल 32,679 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, लेकिन इसमें सबसे बढ़ परेशानी यह थी कि इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा बेहद कम रखी गई, जिसके कारण सालों से तैयार कर रहे, युवा इस बार की भर्ती में आवेदन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने इसी संदर्भ में एक बड़ा फैसला लिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस (UP Police) के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए 3 साल की छूट देने का फैसला लिया है। इस निर्णय से उन हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो बीते कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण उम्र सीमा पार कर चुके थे।
यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्तियां
यूपी पुलिस विभाग (UP Police Department) के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में आयु छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) जैसे पद शामिल हैं।

युवाओं को मिली बड़ी राहत
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती (Uttar Pradesh Government Police Recruitment) पर लिए गए इस फैसले से संबंधित शासनादेश भी जारी किया है। जहां मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यह निर्णय पूरी तरह से युवाओं के हित में है। इससे कोई भी योग्य अभ्यर्थी केवल उम्र की वजह से भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं रह पाएंगा। ऐसे में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह फैसला किसी राहत से कम नहीं है।
सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट बताया गया है कि यह आयु छूट उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत नियम-3 के अंतर्गत है।
खबरों के मुताबिक, पिछली यूपी पुलिस भर्ती (up police recruitment) में काफी लंबा इंतजार युवाओं को करना पड़ा था। कोरोना काल, परीक्षा आयोजन में बाधाएं और अन्य प्रशासनिक कारणों से भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो पाई थी, जिसका सीधा असर उन युवाओं पर पड़ा, जो वर्षों से तैयारी में लगातार जुटे हुए थे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी हर एक डिटेल
अगर आप इस भर्ती से जुड़ी हर एक डिटेल जानना चाहते हैं, तो आपको यूपी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबासइट या फिर सरकारी रिजल्ट https://sarkariresult.com.cm/up-police-constable-recruitment-2026/ पर विजिट करना होगा। इन वेबसाइट पर आपको सिर्फ की जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि आप यहां से सरलता से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 गेंदों में 10 छक्के…वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका में मचाया तहलका,कई बार स्टेडियम के पार गई गेंद



