Uttar Pradesh Police Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 में बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने सिपाही भर्ती के लिए करीब 32,679 पदों पर आवेदन योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती की लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। यूपी बोर्ड ने इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 से कर दी है।
यूपी पुलिस भर्ती में कब तक कर सकते हैं आवेदन?
यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूर करना होगा। बिना इसके OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस विभाग ने 60,244 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके बाद अब एक बार फिर से विभाग के द्वारा 32,679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके बाद युवाओं में एक उत्साह की लहर देखने को मिल रहा है।
यूपी पुलिस के लिए शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस की इस सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।
आयु सीमा और छूट
- पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष
- महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष
नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिली है।
यूपी पुलिस से जुड़ी जरूरी सलाह
इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को सही से पढ़ें और फिर अपने आवेदन फॉर्म को भरें। ध्यान रहे कि भर्ती से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें: ‘Krish ka Gana Sunega’ वाले पिंटू उर्फ धूम की मौत की खबरें हुई वायरल, जानें क्या है पूरा सच
[/expander_maker]



