UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर भर्ती 2026 को लेकर बीते कल यानी सोमवार के दिन एक बड़ा अपडेट जारी किया था। दरअसल, यूपी पुलिस विभाग बोर्ड ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को भर्ती में आवेदन करने की आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट दी है। सरकार के इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि इस भर्ती में विभन्न वर्ग के उम्मीदवार कितनी आयु होने पर सरलता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Police Recruitment आयु में छूट के बाद नया एज क्राइटेरिया
यूपी पुलिस भर्ती की आयु में 3 साल की छूट मिलने के बाद से कैटेगरी वाइज (Category Wise) जन्म तिथि की सीमा को कुछ इस प्रकार तय किया गया है।
सामान्य वर्ग / EWS
- पुरुष अभ्यर्थी: जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
- महिला अभ्यर्थी: जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
अनुसूचित जाति (SC)
- पुरुष: जन्म 2 जुलाई 1995 से 1 जुलाई 2007 के बीच।
- महिला: जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
अनुसूचित जनजाति (ST)
- पुरुष: जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
- महिला: जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- पुरुष: जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
- महिला: जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी अभ्यर्थी
- पुरुष: जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
- महिला: जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।

भूतपूर्व सैनिक के लिए आयु
भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु नियम उनकी वास्तविक आयु में से सेना में की गई सेवा अवधि घटाने के बाद परिणामी आयु निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी की 1 जुलाई 2025 को यह आयु 28 वर्ष और कुछ मामलों में 31 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
विभाग के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। वही, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 और शुल्क भुगतान करने क अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 तय की गई है।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for UP Police Recruitment)
- जनरल / OBC / EWS: 500 रुपये
- SC / ST: 400 रुपये
यूपी पुलिस भर्ती में ऐसे करें आवेदन? (How to apply for UP Police Recruitment?)
अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य है और सभी शर्तों का पालन करते हैं, तो आप इस वैकेंसी में सरलता से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
ये भी पढ़ें: UP Police Constable Recruitment 2026: यूपी पुलिस भर्ती में उम्र सीमा को बढ़ाया, सभी वर्गों को मिलेगी अब 3 साल की छूट



