क्या है नया नियम?
सरकार डिजिटल पेमेंट पर खर्च को देखते हुए UPI पेमेंट पर चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है। हालांकि ये चार्ज आम ग्राहकों से नहीं, बल्कि दुकानदारों से लिया जाएगा।
कब से लागू हो सकता है?
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नियम अगले दो महीने में लागू हो सकता है। सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस पर विचार कर रही है।
कितना लगेगा चार्ज?

अगर कोई ग्राहक दुकान पर ₹3000 या उससे ज्यादा का UPI पेमेंट करता है, तो दुकानदार से ₹9 तक का शुल्क वसूला जाएगा।
ग्राहकों को असर ?

फिलहाल ग्राहकों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन हो सकता है कि कुछ दुकानदार इस चार्ज को पेमेंट अमाउंट में जोड़ दें या UPI पेमेंट लेने से मना कर दें।
क्यों लाया जा रहा है ये नियम ?
सरकार का कहना है कि डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने और तेजी से बढ़ती ट्रांजैक्शन वॉल्यूम को संभालने के लिए ये कदम जरूरी है।
[/expander_maker]



