भारत के विभिन्न राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश होने के चलते आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का कहर सबसे अधिक पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। दरअसल, उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी ज़िले के नौगांव बाज़ार क्षेत्र में लगातार हो रही अतिवृष्टि से हालात बिगड़ रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से सटे इलाके में छोटी नदियां व नाले उफान पर है। साथ ही, मलबा सीधे रिहायशी इलाकों में घुस गया। अचानक आई इस आपदा से बाज़ार और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में दबे मकान और बहे वाहन
भारी बारिश से आए मलबे में आवासीय मकान पूरी तरह दब गए है। इसके अलावा, कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है और कई लोगों के दोपहिया वाहन भी इस पानी में बह गए। हालात बिगड़ने पर लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले जा रहे हैं।
प्रशासन के द्वारा राहत बचाव जारी
स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें के द्वारा उत्तरकाशी में राहत-बचाव कार्य जारी है। टीम के द्वारा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल, इलाकों में मलबा हटाने और पानी निकासी का काम भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है।

सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में बारिश के कहर के चलते आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंता जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और कहा कि नौगांव क्षेत्र में हुए नुकसान की सूचना मिलते ही उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता की है। सीएम ने साफ निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं और प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
इसके अलावा, सीएम धामी ने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को बिना किसी देरी के चलते हर एक संभव मदद पहुंचाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार ने दी कैशलेस इलाज की बड़ी सौगात, 9 लाख परिवार होंगे लाभान्वित
[/expander_maker]



