India U19 vs South Africa U19: भारत और साउथ अफ्रीका अंडर–19 की टीम के बीच खेले गए दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया। साथ ही, बेनोनी में खेले गए इस मैच में बेहद कम समय में ही ऐसा तूफान मचा दिया कि मैच का अंदाज ही बदल दिया।
साउथ अफ्रीका अंडर-19 (South Africa U19)
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी जब मैदान में उतरे, तभी साफ दिख गया था कि वह कुछ जबरदस्त इरादे से खेलने आए हैं। जिसमे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का मारकर गेंदबाजों पर दबाब बना दिया। वहीं, इसके बाद तो वैभव सूर्यवंशी ने बार–बार जबरदस्त छक्कों से बरसात शुरू कर दी। साथ ही, खिलाड़ी वैभव ने साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज को पूरे आत्मविश्वास के खेला और सभी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ किया।

बल्लेबाजी की जबरदस्त (Explosive Batting)
वैभव की बल्लेबाजी इतनी शानदार थी कि एक टाइम पर खेल को रोकना पड़ा। जिसमे उन्होंने एक ऐसा जबरदस्त छक्का लगाया कि, गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और बहुत देर तक नहीं मिली। वहीं, इसके बाद खेल को रोकना पड़ा और नई गेंद से मैच दोबारा शुरू हुआ।
हालांकि गेंद तो बदली गई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के तेवर नहीं बदले। जिसमे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रॉसकैंप ने वैभव की तूफानी पर ब्रेक लगाया। वहीं, बड़े शॉट खेलने के चक्कर में वैभव ने गेंद हवा में उछाल दी, जिस वजह से बॉसमैन ने आसान कैच में बदल दिया। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में से 68 रनों की शानदार खेल खेला। वहीं, इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 283.33 का रहा।
हालांकि वैभव मैदान में ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए, लेकिन उन्होंने इतने कम समय में शानदार मैच और दर्शकों का ध्यान दोनों पर गहरी छाप छोड़ दी। साथ ही, इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका अंडर–19 टीम ने भारत को जीत के लिए 246 रनों का मौका दिया। साथ ही, वैभव सूर्यवंशी ने इस जबरदस्त बल्लेबाजी से साफ हो गया कि वह भविष्य में बड़े सितारे बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोटों की वापसी धीमी,अभी भी लोग दबाए बैठे हैं ₹5669Cr,RBI का नया अपडेट



