Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे ने आज 17 जनवरी 2026 को यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। वहीं, यह एक ऐतिहासिक दिन रहा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही, यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी। जिसमें यह पूरी तरह एयर-कंडीशंड सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है। इसमें करीब 16 कोच हैं। 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी। जिसमें कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी, घंटा है। यह 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करती है।
समय–सारिणी
- जानकारी के लिए बता दें, हावड़ा से कामाख्या: शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी।
- कामाख्या से हावड़ा: शाम 6:15 बजे चलकर सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी।
- वहीं, ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट ही मिलेंगे। कोई RAC या वेटिंग नहीं होगी।
खास फीचर्स जानें
- यात्रियों के लिए आरामदायक कुशनिंग वाले बर्थ और नई डिजाइन की सीढ़ी।
- ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे।
- कावच एंटी-कोलिजन सिस्टम।
- हर कोच में CCTV, इमरजेंसी टॉक-बैक और फायर डिटेक्शन।
- आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टच-फ्री फिटिंग्स।
- क्षेत्रीय खाना जैसे बंगाली और असमिया व्यंजन।
- डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से कोच हमेशा साफ।

किराया (हावड़ा से कामाख्या, लगभग +5% GST)
- AC थ्री-टियर में: ₹2,299 से ₹2,300
- AC टू-टियर में: ₹2,970 से ₹3,000
- फर्स्ट AC: ₹3,640
2026 में और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें होंगी शुरू
दरअसल, यह ट्रेन लंबी रात की यात्रा को एयरलाइन जैसा आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी। साथ ही, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 2026 में कई और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें: Amazon Republic Day Sale में iPhone 17 Pro पर बड़ी छूट, खरीदने का खास मौका



