Vastu Tips: नए साल 2026 से पहले घर का वस्तु सही करना शुभ होता है। ऐसे में घर की वस्तु की छोटी मोटी गलतियां या नकारात्मक ऊर्जा आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको यह 6 गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
घर का मुख्य द्वार
बता दें कि घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ–सुथरा और रोशन होना चाहिए। साथ ही द्वार पर लाइट और शनिवार को दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
ड्रॉइंग रूम
ड्रॉइंग रूम में हमेशा रोशनी रखें। साथ ही हल्की खुशबू और फूल, प्यारी तस्वीरें लगने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं, ड्रॉइंग रूम में कभी जूते–चप्पल न रखें और सुबह–शाम के समय अंधेरा न होने दें।
रसोई घर
रसोई में सूर्य का प्रकाश आना शुभ होता है। रसोई को हमेशा साफ–सुथरा रखें। चूल्हा और पानी से जुड़ी चीजें एक साथ न रखें और रसोई के ठीक सामने अग्नि तत्व न हो।

शयन कक्ष (बेडरूम)
बेडरुम की दीवारों पर हल्के रंग जैसे हल्का गुलाबी या हरा रखें। कमरे में हवा और रोशनी का अच्छा इंतजाम हो। यहां भोजन करने और खासकर मास–मछली बिल्कुल न लाएं। ऐसी चीजें रखने से बचें।
बाथरूम
बाथरूम हमेशा साफ–सुथरा रखें और पानी की बर्बादी न करें। नीला या बैंगनी रंग शुभ माना जाता है। नल से पानी टपकना या फर्श पर पानी जमा रहना अशुभ माना जाता है।
सीढ़ियां
सीढ़ियों का संबंध तरक्की से माना जाता है। ऐसे में नैऋत्य कोण में सीढ़ियां शुभ होती हैं। इन्हें उत्तर से दक्षिण या पूर्व से पश्चिम दिशा में बनवाएं और ज्यादा घुमावदार न रखें।
ये भी पढ़ें: Horoscope 24 December 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल, जानें आज का भविष्यफल
[/expander_maker]



