Gold Silver Price Impact: अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा हमला किया है। वहीं, इस भयानक में हमले में कई सैन्य ठिकाने निशाना बने हैं। साथ ही, इस हमले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस घटना के कारण से दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ेगी, जिससे उनके कीमतों में बढ़ोतरी आ सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि वेनेजुएला के काराकस में कई जगहों पर जबरदस्त धमाके हुए हैं। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि, यह हमला सफल रहा और मादुरो को देश से बाहर ले जाया गया। वहीं, इस हमले से वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है।
एक्सपर्ट्स की राय (Experts Opinion)
दरअसल, डायरेक्टर अनुज गुप्ता का कहना है कि जियो–पॉलिटिकल टेंशन से सोना, चांदी, तांबा और कच्चे तेल के दाल में बढ़ोतरी होगी। जिसमें कॉमेक्स पर सोना 4,345 डॉलर से बढ़कर 4,380 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 75-78 डॉलर के टक्कर में पहुंच सकती है। साथ ही, कैपिटल के सह-संस्थापक संदीप पांडे का कहना है कि संघर्ष से चांदी की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे दोनों धातुओं के भाव और महंगे हो सकते हैं।

भारतीय बाजार में आशंका (Indian Market Concern)
बता दें कि, MCX पर सोने की कीमत 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। जिसमें चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।
वर्तमान का भाव (Current Gold Price)
फिलहाल MCX पर सोना (फरवरी वायदा) करीब 1,35,000-1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,36,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। वहीं, सोने का रिकॉर्ड हाई 1.40 लाख और चांदी का 2.54 लाख रुपये है।
कच्चे तेल पर असर होगा कम (Crude Oil Limited Impact)
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, वेनेजुएला का तेल ग्लोबल मार्केट में कम हिस्सा रखता है, इसलिए ब्रेंट क्रूड पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जिसमें यह 62-65 डॉलर प्रति बैरल रह सकता है।
ये भी पढ़ें: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana: इन तीन कैटेगरी में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये,यहां जाने पूरी डिटेल



