
महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा को लेकर एक अलग ही विवाद गर्माया हुआ है।
न्यूज और अखबारों में कई जगहों पर मराठी भाषा को ज़बरदस्ती थोपने के मामले भी दिन ब दिन सामने आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें मराठी न बोलने पर लोगों से बदसलूकी की गई है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
उस वीडियो में बताया गया है कि एक असली भारतीय क्या है।
बता दें कि भारतीयता की असली पहचान बताने वाला यह वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है।
यहां जानें भाषा को लेकर विवाद में इस वायरल वीडियों में ऐसा क्या है, जिसने सभी भारतीय का दिल जीत लिया…

वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक हरियाणवी ताऊ को देखा जा सकता है।
ताऊ जोर से पूछता है यहां महाराष्ट्र से कौन है? तभी एक लड़का सामने आता है और बताता है कि वो नासिक से है।
ताऊ मुस्कराते हुए उससे कहते हैं, हरियाणवी में बात कर फिर लड़का जवाब देता है कि उसे हरियाणवी नहीं आती है।
ताऊ पहले थोड़ा सख्त लहजे में कहता है – फिर यहां कैसे आया? यहां कैसे काम कर रहा है?”
लड़का थोड़ी देर चुप रहता है, लेकिन तभी ताऊ कुछ ऐसा बोल देता है, जो हर किसी का दिल को छू जाता है।
ताऊ कहते हैं – “अरे तेरा देश है, यहां तू काम नहीं करेगा तो कौन करेगा?
तेरा देश है, तू जो मर्जी कर”
उनकी इस बात पर लड़का भी मुस्कुरा देता है और वीडियो देखने वाले भी भावुक हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो में एक यूजर कहता है कि “हर किसी को यह वीडियो देखना चाहिए, बहुत सुंदर संदेश है।”
- दूसरे ने लिखा – “हरियाणवी भाई ने दिल जीत लिया।”
- एक अन्य ने कहा – “देश पहले है, बाकी सब बाद में”