नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते
हुए मंगलवार को जोरदार हल्ला बोल मार्च निकाला।
- मार्च राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
- चिब ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही है
- चुनाव आयोग अब “चोर आयोग” बन गया है।
राहुल गांधी के बयान के बाद तेज हुआ हमला
- चिब ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी पर बड़ा सच उजागर किया है।
- उन्होंने कहा, “वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर हमला है।
बिहार में हो रहा एसआईआर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है-, - जब लूट को नियम बना दिया जाए तो उसे चुनाव नहीं, लोकतंत्र का कत्ल कहते हैं।”
भाजपा पर वोट चोरी का आरोप- KHABERAAJKI
लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
- युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक वोट की नहीं,
बल्कि उस विश्वास की है जिस पर लोकतंत्र टिका है। - उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार वोट देने का अधिकार छीनने पर अड़ी है,
तो चुप रहना गुनाह होगा। - “जब लड़ाई देश के वजूद की हो, तो सड़कों पर उतरना जिम्मेदारी बन जाती है,
https://x.com/INCIndia/status/1955163775348207982
कांग्रेस की साफ मांग
चिब ने साफ कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी का सिपाही है
- भाजपा सरकार व चुनाव आयोग की कथित वोट चोरी के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहेगा।
- उन्होंने मांग रखी कि धांधली बंद की जाए और डिजिटल वोटर सूची उपलब्ध कराई जाए।
- चिब ने यह भी जोड़ा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है और
इसे हर हाल में जीतना उनका संकल्प है।
यह भी पढ़ें – RBI गवर्नर बोले- मिनिमम बैलेंस तय करना बैंकों की आजादी