बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह द्वारा हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा ने उनके फैंस को काफी निराश किया था। अरिजीत ने बताया था कि वे इस फैसले पर लंबे समय से विचार कर रहे थे। लेकिन रिटायरमेंट के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने फिर से स्टेज पर धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया। रविवार रात कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में अरिजीत ने सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस दिया, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
1views