Chappal Maar Holi : ब्रज की होली के बारें में कौन नहीं जाता है।
शायद ही यहां से ज्यादा सेलिब्रेशन कहीं और किया जाता हो। यहां कई तरह की होली खेली जाती है।
इसी में से एक है चप्पल मार होली।
मथुरा के बछगांव में सदियों पुरानी चप्पल मार होली आज भी उत्साह से निभाई जाती है।
ब्रज की होली देश-विदेश में अपने अनोखे रंग और परंपराओं के लिए मशहूर है।
यहां होली का जश्न एक महीने पहले से ही धूमधाम से शुरू हो जाता है।
लड्डू मार और लट्ठ मार होली की तरह यह परंपरा भी खास पहचान रखती है।
बछगांव में लोग हंसी-मजाक के बीच प्रतीकात्मक रूप से चप्पल मारकर होली खेलते हैं।
स्थानीय लोग इसे प्रेम, अपनापन और भाईचारे का प्रतीक मानते हैं।
होली के दिन गांव में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव सजता है।
एक रस्म के तहत महिलाएं पुरुषों को चप्पल से मारने की परंपरा निभाती हैं।
इस आयोजन को देखने हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।
रंग-गुलाल के साथ यह अनोखी परंपरा खुशी और एकता का संदेश देती है।