छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास और ससुर को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से हमला किया। धमाके में ससुर राय राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास पार्वती ने इलाज के तीसरे दिन दम तोड़ दिया। आरोपी दामाद सुरेश ठाकुर, जो यूपी के कानपुर का रहने वाला है, हमला कर दरवाजा बंद करके फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वह पहले भी ससुराल वालों पर गोली चला चुका था, लेकिन इस बार उसने साजिश के तहत दोनों की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
0views