ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिनदहाड़े 30 साल के ई-रिक्शा एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
3 हमलावरों ने नितिन को घर की गली में दौड़ा लिया। फिर घर के गेट के बाहर पत्नी के सामने 3 गोलियां मारीं।
जब पत्नी बचाने दौड़ी, तो एक हमलावर ने उस पर भी पिस्टल तान दी।
इसके बाद चाकू से गर्दन पर कई वार किए।
जब मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।
घरवाले घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मर्डर का लाइव सीन सीसीटीवी में कैद हो गया।
घटना थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र की है।
पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया, तीसरे की तलाश में दबिश दे रही है।
ई-रिक्शा एजेंसी संचालक हत्या के केस में 4 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
0views