रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉट मारने के बाद वह शटल कॉक उठाने गए और उसी दौरान गिर पड़े।
अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक खेल गतिविधि के दौरान दुखद घटना सामने आई।
बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी अचानक कोर्ट पर गिर पड़े। बताया जा रहा है
कि शॉट मारने के बाद वह शटल कॉक उठाने गए थे, तभी अचानक नीचे गिर गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल मामले की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
0views