वाराणसी के दालमंडी इलाके में बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी ने हताशा में अपनी दुकान के भीतर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। व्यापारी ने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान व्यापारी और उनके परिजन अधिकारियों के सामने रोते–गिड़गिड़ाते दिखाई दिए। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0views