IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसमें दिल्ली–NCR समेत उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरे ने लोगों की परेशानी पढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहेगा।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
दरअसल, आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसके कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा और बढ़ने की आशंका जताई है।
तापमान रिकॉर्ड
बता दें कि, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ का तापमान 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
छह राज्यों में बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 16 से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी
- उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश-बर्फबारी
- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 20 जनवरी के बीच हल्की बारिश
- पश्चिमी यूपी और पूर्वी राजस्थान में 19-20 जनवरी को बारिश की संभावना

दिल्ली का मौसम
बता दें कि, दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं, 15 से 17 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री रह सकता है।
बिहार का मौसम
बिहार में आज भी ज्यादा ठंड रहेगी।वहीं, कई जिलों में घने कोहरे और खतरनाक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन हल्का कोहरा और ठंडी हवा चल सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: Share Market Holiday: देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद, जानिए वजह



