Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (20) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (13) Asia Cup 2025 (15) astrology (80) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (25) BJP (33) Bollywood (36) Bollywood News (16) breaking news (29) congress (17) cricket news (28) daily horoscope (95) Delhi News (13) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (83) horoscope today (27) india (25) indian army (13) India News (20) Indian Politics (19) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (16) khaber aaj ki (507) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (24) operation sindoor (32) pakistan (17) PM Modi (46) rahul gandhi (15) Rashifal (77) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) uttar pradesh news (13) vedic astrology (39) viral video (21) women empowerment (13) zodiac signs (67)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » Kal Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, यहां जानें पूरी जानकारी
खबर आज की खास

Kal Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, यहां जानें पूरी जानकारी

Kal Ka Mausam: मौसम ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का असर दिखेगा। जिसके वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी।
Aparna PanwarBy Aparna Panwar30/01/20264 Mins Read
कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी
कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। जिसमें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम का यह बदलाव अगले 2 से 3 दिनों तक बना रह सकता है। इससे ठंड भी और बढ़ेगी।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग IMD का कहना है कि, 30 जनवरी की रात से ही पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। 2 फरवरी तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। घाटी वाले इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। कई जगह तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। साथ ही, अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार से सोमवार के बीच आंधी और बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। कोहरे के कारण सुबह-शाम विजिबिलिटी कम रह सकती है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। 31 जनवरी से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जिसमें जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी है। साथ ही, ठंड का असर भी बढ़ेगा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री, सिरोही में 4.5 डिग्री, अलवर में 5 डिग्री और गंगानगर में 6 डिग्री तक जा सकता है। कई इलाकों में पाला गिरने से गलन वाली ठंड महसूस होगी।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। फिलहाल एक दिन मौसम साफ रह सकता है, लेकिन 31 जनवरी से फिर बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। यह सिलसिला करीब तीन दिन चल सकता है।वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश के बाद कुछ राहत मिलती है, लेकिन हवा की गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। AQI 300 के पार दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। 3 फरवरी तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। साथ ही, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। लोगों को सुबह-शाम ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार का मौसम

बिहार के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, बेतिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज और चंपारण क्षेत्र में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ठनका गिरने का खतरा भी है।वहीं,अगले दो दिनों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam
उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम खराब रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों जैसे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। चिल्ला-ए-कला खत्म होने के बाद अब चिल्ला-ए-खुर्द शुरू हो चुका है, जिससे ठंड बनी रहेगी। रविवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह सिलसिला 2 फरवरी तक चलेगा।
जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे इलाकों में तापमान माइनस में चल रहा है। कई जगह न्यूनतम तापमान -12 डिग्री तक पहुंच चुका है।

क्या रखें सावधानी
  • कोहरे में यात्रा करते समय सावधानी रखें
  • ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें
  • बिजली कड़कने के समय खुले में न रहें
  • मौसम अपडेट पर नजर रखें

ये भी पढ़ें: Silver Price Today: बजट से पहले चांदी में बड़ी गिरावट, जानिये 30 जनवरी को कितने कम हुए दाम

Aaj ka Mausam IMD Weather Update Kal Ka Mausam Weather Forecast 31 January 2026 Western Disturbance India
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिट्टी के तेल की भी वापसी…. सरकार का बड़ा ऐलान

12/03/2026
13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक

13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

12/03/2026
Monalisa Wedding

Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई ‘मोनालिसा’ ने चुपचाप मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी,घर पर लटका ताला

12/03/2026
News
आज का राशिफल

Horoscope Today: मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, जानें अपना भविष्य

12/03/2026
शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिट्टी के तेल की भी वापसी…. सरकार का बड़ा ऐलान

12/03/2026
तिरंगा लपेटकर जश्न मनाने पर विवाद में घिरे हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya Flag Complaint: तिरंगा लपेटकर जश्न मनाने पर विवाद में घिरे हार्दिक पंड्या, पुलिस में शिकायत दर्ज

12/03/2026
13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक

13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

12/03/2026
Ekadashi Kab Hai

Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च,किस दिन रखना सही रहेगा व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

12/03/2026
Monalisa Wedding

Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई ‘मोनालिसा’ ने चुपचाप मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी,घर पर लटका ताला

12/03/2026
Farooq Abdullah

Farooq Abdullah Attack: 20 साल से मारना चाहता था,फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल कौन?

12/03/2026
आज का राशिफल

Today Horoscope 11 March 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

10/03/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.