Weather Update: आज साल 2025 का आखिरी दिन है और साथ ही आज सुबह से भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और ठंडा का कहर बना हुआ है। अनुमान है कि 1 जनवरी से कई राज्यों में हल्की बारिश होने से सर्दी और भी अधिक बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।
बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान (Rain and snow forecast)
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबकि, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

कोहरा, शीत लहर और ठंड की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 2 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा- राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलग-अलग दिनों पर घने कोहरे की चेतावनी (Dense fog Warning) जारी की गई है।
तापमान का पूर्वानुमान (Temperature Forecast)
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद अगले तीन दिनों में फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी फिलहाल तापमान स्थिर बना होगा है, इसके बाद पहले गिरावट और फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: नए साल का शुभकामनाओं से करें 2026 का स्वागत, भेजें अपनों को ये प्यारे मैसेज
[/expander_maker]



