केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने घोषणा की है कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी
परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है
ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में होगी
सरकार का कहना है कि इससे पेपर लीक और गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी
NTA को नई व्यवस्था लागू करने के लिए तकनीकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं
परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी
छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट और ट्रेनिंग सुविधा भी दी जा सकती है
NEET UG 2027 से नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होने की संभावना जताई गई है