यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है।

CM योगी पर केस

मामला अयोध्या में हुए निषाद सम्मेलन के दौरान अजय राय के मछली खाने को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

अजय राय का कहना है कि उनके बारे में बिना आधार के मछली खाने की बात कही गई, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पूरी तरह शाकाहारी हैं और उन्होंने अयोध्या के कार्यक्रम में मछली नहीं खाई थी।

कांग्रेस के अनुसार, अजय राय 23 अगस्त 2026 को अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन भी किए।

अजय राय ने अपनी शिकायत को लेकर लखनऊ की सिविल कोर्ट का रुख किया है। अब अदालत मामले की सुनवाई करेगी।

अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की थी। वह 1996, 2002 और 2007 में विधायक चुने गए।

अजय राय ने 2014, 2019 और 2024 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा। तीनों बार उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुआ। अगस्त 2023 में उन्हें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया।