डोभाल ने संदेश दिया कि भारत का संयम उसकी कमजोरी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ जवाब देने की क्षमता और इच्छाशक्ति दोनों देश के पास हैं।
डॉक्यूमेंट्री में डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अचानक लिया गया फैसला नहीं था। इसके लक्ष्य पहले से तय थे।
ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य आतंकवादी ढांचे और उन ठिकानों को निशाना बनाना था, जहां से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया। इसके बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया।
ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया। करीब 88 घंटे तक दोनों देशों के बीच गतिविधियां जारी रहीं।
ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री में अजीत डोभाल ने अभियान की रणनीति और तैयारियों से जुड़े अहम पहलुओं पर चर्चा की है।
ऑपरेशन सिंदूर पर बनी विशेष डॉक्यूमेंट्री शनिवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगी। इसे डिस्कवरी प्लस पर भी देखा जा सकेगा।