बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य से होने वाले पलायन को लेकर बड़ा दावा किया है।

बिहार से पलायन पर बड़ा दावा

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 2030 से ठीक पहले बिहार से पलायन रुक जाएगा।

मुख्यमंत्री के मुताबिक बिहार में शिक्षा, संस्थानों और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा और गांव ज्यादा व्यवस्थित होंगे।

सरकार बिहार में नए शहर और टाउनशिप विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के सवाल पर सीएम ने कहा कि बिहार में कोचिंग सेंटर्स की व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सम्राट चौधरी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए कोचिंग सिटी विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है।

नई टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, फायर सेफ्टी और एंबुलेंस की आसान पहुंच जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।