दिल्ली में 11 सितंबर 2026 को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

दिल्ली में छुट्टी का ऐलान

राजधानी में होने वाले BRICS समिट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने 11 सितंबर को सरकारी छुट्टी की मंजूरी दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

छुट्टी के दिन दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे।

सरकारी सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और स्वायत्त निकायों में भी कामकाज बंद रहेगा।

BRICS समिट के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरकार की ओर से जारी यह अधिसूचना दिल्ली गजट के पार्ट-IV में प्रकाशित की जाएगी।