CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक 30 सितंबर को दिल्ली में होगी।

30 सितंबर को अहम बैठक

बैठक का आयोजन दिल्ली के Constitution Club of India में प्रस्तावित है। इसमें प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

CPI(M) महासचिव एमए बेबी ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत की। दोनों के बीच चुनाव आयोग के मुद्दे पर चर्चा हुई।

एमए बेबी ने 23 सितंबर को विपक्षी दलों को पत्र भेजकर संयुक्त रणनीति बनाने की अपील की थी।

विपक्षी दल चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर साझा अभियान की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

AAP, BJD, BRS, DMK और TVK समेत अन्य दलों से भी इस मुद्दे पर संपर्क किए जाने की बात सामने आई है।

अब 30 सितंबर की बैठक में विपक्षी दलों की संयुक्त रणनीति और आगे के कदम पर सभी की नजर रहेगी।