शी जिनपिंग सरकार ने एक साथ 6 सैन्य सांसदों और 2 बड़े नेताओं को उनके पद से हटा दिया।

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल

हटाए गए लोगों में पूर्व वित्तीय नियामक ली युंझे और पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई भी शामिल हैं।

नेशनल पीपल्स कांग्रेस के नोटिस में किसी भी अधिकारी को हटाने की वजह नहीं बताई गई।

विशेषज्ञ इसे शी जिनपिंग के लंबे समय से चल रहे एंटी-करप्शन अभियान से जोड़कर देख रहे हैं।

हटाए गए अधिकारियों में हथियार विकास विभाग, एयरफोर्स, वेस्टर्न थिएटर और साइबरस्पेस फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

जनरल शू श्युछियांग चीन के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के कमांडर-इन-चीफ भी थे।

चीन के रक्षा मंत्रालय और हटाए गए अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या यह सिर्फ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई है या सेना के भीतर बढ़ती चुनौतियों का संकेत? इस पर चर्चा तेज हो गई है।