अभिजीत दीपके ने कहा कि केस दर्ज होने के बावजूद लोकतंत्र को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

CJP चीफ का बड़ा ऐलान

CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद CJP समर्थक शिवाजी पार्क में जुटे।

पुलिस ने आयोजकों और करीब 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

शिकायत में बिना अनुमति प्रदर्शन, गैरकानूनी जमावड़े, नारेबाजी और यातायात प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, विशाल भारद्वाज और विशाल ददलानी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए।

अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP समर्थक दिल्ली जाएंगे।

दीपके के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।