5 दिन में CJP के इंस्टाग्राम पर 1.87 करोड़ फॉलोअर्स हो गए। पार्टी ने फॉलोअर्स के मामले में BJP और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया

कॉकरोच जनता पार्टी को अभिजीत दिपके ने बनाया। बताया जा रहा है कि यह पार्टी CJI के एक बयान के विरोध में शुरू हुई

चर्चा है कि CJP आने वाले लोकसभा चुनाव में उतर सकती है। इसके लिए पार्टी को पहले चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29A के तहत पार्टी का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन चुनाव चिह्न नहीं मिलता

पार्टी ने ‘कॉकरोच’ और ‘मोबाइल’ में से किसी एक सिंबल की मांग की है। लेकिन दोनों पर नियमों की अड़चन है

1968 के चुनाव चिह्न आदेश के मुताबिक जानवर या पक्षी जैसे नए प्रतीक मंजूर नहीं किए जाते। कॉकरोच को भी इसी कैटेगरी में माना जा सकता है

चुनाव आयोग की फ्री सिंबल लिस्ट में मोबाइल फोन का निशान मौजूद नहीं है। इसलिए यह चिह्न मिलना भी मुश्किल माना जा रहा है

अब सबकी नजर चुनाव आयोग पर है। ECI तय करेगा कि CJP को कौन सा चुनाव चिह्न मिलेगा और पार्टी का नाम मान्य होगा या नहीं