उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज रामपुर और बरेली के दौरे पर रहेंगे
रामपुर में मुख्यमंत्री 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹690 करोड़ से अधिक बताई गई है
कार्यक्रम शाहबाद क्षेत्र में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे
मुख्यमंत्री बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री बरेली पहुंचकर सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग (PWD) की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे
बरेली मंडल में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है
मुख्यमंत्री अधिकारियों को विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दे सकते हैं