ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट
भारत का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान है, जिसकी लागत ₹72,000–₹92,000 करोड़ है
यह प्रोजेक्ट अंडमान-निकोबार के सबसे दक्षिणी द्वीप ग्रेट निकोबार पर बनाया जा रहा है
इसमें बनेगा इंटरनेशनल पोर्ट, एयरपोर्ट, टाउनशिप और पावर प्लांट शामिल हैं
गलाथिया बे में बड़ा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट बनेगा, जहां बड़ी-बड़ी जहाजें आसानी से आ सकेंगी
इससे व्यापार बढ़ेगा, विदेशों पर निर्भरता कम होगी और हजारों नौकरियां मिलेंगी
यह प्रोजेक्ट मलक्का स्ट्रेट के पास है, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी
विपक्ष और पर्यावरणविदों का कहना है कि इससे जंगल कटेंगे और आदिवासी जीवन प्रभावित होगा
सरकार कहती है कि कम जंगल प्रभावित होगा, पर्यावरण सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं और आदिवासियों को नुकसान नहीं होगा