पनामा के झंडे वाले जहाज MT On Peace पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ।

होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला

हमले में कुल 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय नागरिक हैं।

MT On Peace पर कुल 19 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 17 भारतीय थे।

विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को भारत ने गंभीर चिंता का विषय बताया।

MEA ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए ऐसे हमले तुरंत रोकने की मांग की।

ओमान के अधिकारियों की मदद से जहाज के सभी नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल भारतीयों का ओमान के खसाब में इलाज चल रहा है।