क्या आप भी खा रहे हैं नकली पनीर? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें असली-नकली की पहचान
असली पनीर मुलायम होता है, जबकि नकली या सिंथेटिक पनीर आसानी से टूटकर बिखर जाता है
हाथ से मसलें
गर्म पानी में डालने पर असली पनीर अपनी बनावट बनाए रखता है, जबकि नकली पनीर रबड़ जैसा या बहुत सख्त हो सकता है
गर्म पानी टेस्ट
पनीर पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालने पर यदि रंग नीला या काला हो जाए, तो उसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है
आयोडीन टेस्ट
असली पनीर में दूध की हल्की खुशबू और प्राकृतिक स्वाद होता है। नकली पनीर में रासायनिक या अजीब गंध आ सकती है
स्वाद और गंध
असली पनीर स्पंजी और नरम होता है, जबकि नकली पनीर अधिक रबड़ जैसा महसूस हो सकता है
बनावट देखें
पैक्ड पनीर खरीदते समय FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर देखें
लेबल जांचें
बहुत कम कीमत पर मिलने वाला या बिना भरोसेमंद स्रोत का पनीर खरीदने से बचें
संदिग्ध पनीर न खरीदें